बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। थाना चोला क्षेत्र के गांव निठारी में दो नाबालिग बच्चों के हाथ-पैर बांधकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एस पी सिटी अभिषेक प्रताप अजय ने बताया कि 29 अगस्त को थाना चोला पर सूचना मिली थी की गांव निठारी में एक दंबग ने दो 13 साल के बच्चों के हाथ-पैर बांधकर मारपीट की है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वायरल वीडीयो को भी संज्ञान में लेकर अग्रिम कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

बच्चों के परिजन नैन सिंह ने बताया की मेरे लड़के व भांजे भूलवश आदित्य चौधरी के यहां चले गये वहां पर उनके 17 वर्षीय लड़के ने हमारे 2 नाबालिग बच्चों पर चोरी जैसे आरोप लगाकर उनके हाथ-पैर बांधकर उनके साथ मारपीट की ओर इसी बाबत जब मैं थाना चोला में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया तो वहां पर चोला थाना प्रभारी ने तहरीर अपने मुताबिक फेरबदल कर लिखवाने का दबाव बनाया और 2 दिन थाने में भी बिठा रखा था। इस मामले की वायरल वीडीयो देखकर पुलिस विभाग के आला अधिकारी अग्रिम कार्यवाही कर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *