बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के गांव जिनमें में का सामने आया है। इस गांव के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या उस समय कर दी गई जब वह एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग के चक्कर में आकर मिलने उसके घर पहुंचा था। एस0पी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया की थाना छतारी पर सूचना मिली थी कि गांव जिनमई में एक युवक की हत्या कर दी गई है इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहतीकात में पता चला की मृतक के अवैध संबंध इसी गांव की एक शादीशुदा महिला से थे।
इस बात की भनक जब उस महिला के पति को लगी की उसकी पत्नी से मिलने एक युवक पुष्पेंद्र आया हुआ है तभी उस महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया और उस मृतक पुष्पेंद्र को देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और गुस्से में आकर उस महिला के पति व चाचा ने उसके प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और दुसरे की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
![]()
