पहासू। ।भारत पुष्प। पहासू नगर पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति नॉनवेज होटल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है l आरोप है कि होटल संचालक ने होटल शुरू करने से पहले नगर पंचायत से आवश्यक अनुमति नहीं ली और कस्बे के अलीगढ़ रोड पर होटल का संचालन शुरू कर दिया l स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि होटल संचालक के लिए नगर पंचायत से अनुमति है तो बिना अनुमति के होटल कैसे संचालित हो रहा है l लोगों ने संबंधित विभाग मामले को जांच कर नियमों के अनुसार कार्यवाही करने की मांग की है l इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ नीतू सिंह ने बताया है कि यदि होटल बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा है तो संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा l नोटिस के बाद मामले की जांच कराई जाएगी l जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियम अनुसार जुर्माना सहित अन्य कार्यवाही की जाएगी l मामला नगर पंचायत पहासू क्षेत्र में छतारी पहासू रोड अलीगढ़ रोड से जुड़ा बताया जा रहा है l अब देखना होगा की जांच के बाद नगर पंचायत क्या कार्यवाही करती है l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *