खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री बांके बिहारी सेवा मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई भव्य शोभायात्रा में 20 से अधिक आकर्षक झांकियां, प्रसिद्ध बैंड-बाजे तथा लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में लड्डू गोपाल, बांके बिहारी जी, राधा-कृष्ण, भगवान विष्णु, नरसिंह अवतार, भगवान श्रीराम, भगवान परशुराम, खाटू श्याम जी, भगवान जगन्नाथ (विष्णु जी के अवतार), बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा,शिव परिवार सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों को चमेली, गुलाब, सूरजमुखी, गेंदा, बेला सहित विभिन्न प्रकार के सैकड़ों पुष्पों से अत्यंत सुंदर ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा में अस्पताल मार्ग से प्रारंभ होकर दान मंडी स्थित दाऊजी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्री बांके बिहारी सेवा मंडल के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]()
