खुर्जा। ।भारत पुष्प। ऑनस्ट सेवा क्लब द्वारा आयोजित ‘सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026’ का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जुडिशियल लेबर मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव दत्त शर्मा ने की। वहीं, ऑनस्ट क्लब मुख्यालय के महानिदेशक ऑ. एमके अरोरा विशिष्ट अतिथियों के रूप में पुनीत साहनी, विशाल वाधवा एवं राहुल सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश पाल सिंह ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उन्हें भविष्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रेरित करती हैं।
![]()
