मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 05-6 सितम्बर 26 को जिला मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस की 2 बाईक सवारों संग हुई मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी सहित अन्य साथी भी पुलिस की गोली लगने से लगंडे़ हो गये दोनों को गिरफ्तार कर ईलाज हेतु सीएचसी अस्पताल में भेज दिया गया है। बुढ़ाना क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया की बीती रात 05 सितम्बर 26 को जब रतनपुरी थाना पुलिस टोडा नगला मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी तभी गांव टोडा़ नगला मार्ग के पास चकरोड़ पर एक संदिग्ध बाईक खड़ी हुई थी। पुलिस जैसे ही उस बाईक के पास चेकिंग करने की नीयत से पहुंची वैसे ही वहां पर पहले से खड़े 2 शातिर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने आत्म आत्मसुरक्षा व जबाबी कार्यवाही में फायरिंग की तो उस मुठभेड़ में एक दोनों बदमाश घायल हो गए। इस दोनों से पूछताछ व जांच पड़ताल करने पर पता चला कि इसमें से एक बदमाश गोकशी करने वाला था जिस पर 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित था जिसकी पहचान रिजवान पुत्र बाबू व दूसरा रिजवान का भाई रिहान पुत्र बाबू गांव रियावरी नंगला निवासी हैं ये दोनों हिस्ट्रीशीटर बदमाश है इन पर मुजफ्फरनगर सहित अन्य जनपदों में लगभग दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।
![]()
