मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाता है इस दिन भाई की कलाई पर बहन राखी बांधकर अपना प्यार न्योछावर कर देती है और भाई भी बहन की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहता है यह भाई बहन के अटूट प्यार को दर्शाता है। इसी रक्षाबंधन के पावन त्योहार को हमारे भारत देश बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उसी क्रम में जिला मुजफ्फरनगर की नगर पालिका सभागार में रक्षाबंधन के पावन त्योहार के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन व आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत बंधन स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को रक्षाबंधन को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हुए सफाई मित्रों के साथ पर्व मनाया। इस कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरुप ने पालिका सफ़ाई कर्मी मित्रों को राखी बांधकर शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरुप ने कहा की अपने शहर की साफ सफाई व्यवस्था करना व रखना हमारी जिम्मेदारी हें।
![]()
