मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आज 05 सितम्बर 26 को जिला मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना पुलिस ने गांव रसूलपुर गढ़ी के जंगल में स्थित भैरव मंदिर के दानपात्र से पैसे चोरी करने वाले शातिर चोर को 1623 रुपए सहित गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। मीरापुर थाना प्रभारी ने बताया की थाना पर सूचना मिली थी की 2 सितम्बर 26 को गांव रसूलपुर गढ़ी में स्थिति भैरव मंदिर के दानपात्र से किसी अज्ञात चोर ने पैसे चोरी कर फरार हो गए। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और तहतीकात कर जांच पड़ताल की गयी और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाले गये तो वह चोरी करते हुए शख्स कैमरे में कैद हो गया। इस चोर की काफी तलाश करने पर आज इस चोर को एस0डी इंटर कॉलेज भूममा मीरापुर रोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया और इससे पूछताछ में इसने बताया की इसके द्वारा ही भैरव मंदिर के दानपात्र से पैसे चोरी किये थे। इसके कब्जे में 1623 रुपए बरामद कर लिए गए हैं।
![]()
