खुर्जा l ।भारत पुष्प। थाना पुलिस ने मुंडाखेड़ा नहर पटरी से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है l पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक के साथ अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रहे अभियान के तहत खुर्जा नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की l गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसीन उर्फ सोनू पुत्र मुमताज निवासी ग्राम इस्लामाबाद थाना खुर्जा नगर देहात के रूप में हुई है l पुलिस के अनुसार बरामद बाइक पैशन प्रो अप 13 अस 4962 है जिसे आरोपी ने 3 सितंबर को मुंडाखेड़ा स्थित पीएनबी बैंक के बराबर से चोरी किया था l इस मामले में खुर्जा नगर थाने में मुकदमा दर्ज है l पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध  तमंचा और एक जिंदा कारतूस  बरामद किया l गिरफ्तारी के संबंध में थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है l पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ खुर्जा नगर थाने में चोरी और अवैध हथियार से संबंधित चार मुकदमे दर्ज है l कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह, उप निरीक्षक शुभम चौधरी, प्रशांत यादव, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह,और कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *