बुलंदशहर l ।भारत पुष्प। स्याना थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है l जिलाधिकारी बुलंदशहर के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों के निवास स्थान पर मुनादी कराकर उन्हें जनपद की सीमा से बाहर भेज दिया l पुलिस के अनुसार जिला बदर किए गए अपराधियों में शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन पुत्र मने उर्फ इजारत और जरकट हुसैन निवासी मोहल्ला चौधरियन कस्बा में थाना सियाना तथा मतलुब पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला कुरेशियांन पटटी हरनाम सिंह कस्बा व थाना सियाना शामिल है l पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना सियाना में पूर्व में मारपीट आदि से संबंधित क्रमश 6 और 4 अभियोग दर्ज है l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में 4 सितंबर 2026 को स्याना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों को 6 माह के लिए जिले की सीमा से बाहर कर दिया है l
![]()
