खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर के लाडली दास मंदिर से सनातन धर्म प्रचार समिति के तत्वाधान में प्रभात फेरी एवं भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया l यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और भगवान श्री बांके बिहारी के जयकारों से वातावरण भक्ति में हो गया l यात्रा के दौरान भाजपा नेत्री एवं एडवोकेट रंजना सिंह भी शामिल हुई l उन्होंने विधिवत्त पूजा अर्चना कर भगवान श्री बांके बिहारी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया l इस अवसर पर रंजना सिंह ने कहा कि प्रभु श्री बांके बिहारी की कृपा से समस्त क्षेत्र वासियों के जीवन में सुख और शांति समृद्धि बनी रहे l प्रभात फेरी एवं पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला l जगह जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान श्री बांके बिहारी के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया l
![]()
