खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित जेएएस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला नेत्री अधिवक्ता रंजना सिंह ने उपस्थित होकर सभी सम्मानित शिक्षकों एवं गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर अधिवक्ता रंजना सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं। एक सशक्त और संस्कारवान समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव सर्वोपरि रहा है और उनके मार्गदर्शन से ही देश की भावी पीढ़ी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ती है।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है। शिक्षक अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा दिखाते हैं। इसलिए शिक्षक दिवस केवल बधाई देने का अवसर नहीं, बल्कि अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी महत्वपूर्ण दिन है।अधिवक्ता रंजना सिंह ने सभी गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने वाले सभी शिक्षकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
![]()
