–पुलिस जांच में जुटी

खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर में शादी समारोह के दौरान पिस्टल से फायरिंग किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक शादी समारोह के दौरान कथित तौर पर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक शादाब बताया जा रहा है, जो खुर्जा के तरीनान मोहल्ले का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उसे एक बड़े मीट कारोबारी का पुत्र बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो और युवक की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है।बताया जा रहा है कि शादी समारोह में मेहमानों के बीच युवक ने कथित तौर पर करीब 17 राउंड फायरिंग की। वीडियो में जिस पिस्टल से फायरिंग दिखाई दे रही है, उसे सोशल मीडिया पर जिगाना पिस्टल बताया जा रहा है। हथियार की वास्तविकता और उसकी वैधता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वीडियो वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि हथियार अवैध है तो वह युवक तक कैसे पहुंचा और शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग कैसे हुई। घटना ने पुलिस की निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।अब पुलिस के सामने वायरल वीडियो की सत्यता, युवक की पहचान, हथियार की प्रकृति और फायरिंग के संबंध में जांच करना अहम है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है टीम बना दी है जल्द कार्यवाही दिखेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *