बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। मंगलवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढी़ ग्यासपुर के जंगल में आम के बाग में पेड़ पर 25 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आनन-फानन में ग्रामीण इकट्ठे हो गये और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को पेंड से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी। पुलिस का कहना है की इस मामले की जांच पड़ताल करायी जा रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की यह आत्म हत्या है या हत्या।
![]()
