बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सृष्टि के रचनाकार विश्वकर्मा जयन्ती तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन एवं आजाद पब्लिक स्कूल द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर शिवपुरी में सैकड़ों विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री किट वितरित की। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, कार्यक्रम अध्यक्ष आजाद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वासिक आजाद एवं चेयरमैन शारिक आजाद, विशिष्ट अतिथि लोकेन्द्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा, राजीव सिंघल, संजीव सिंघल आदि अतिथियों को मस्तक पर तिलक लगाकर विशेष अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनन्दन किया। सभी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन के उपरान्त स्कूल के सैकड़ों बच्चों को पाठ्य सामग्री की किट बांटी। प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दीपक ऋषि ने कहा कि जिस तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करके हम सबको गौरवान्वित कर रहे हैं, उसी तरह उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सभी को भी देश के सम्मान और विकास में योगदान करना है। कार्यक्रम अध्यक्ष वासिक आज़ाद ने भी बच्चों को नरेन्द्र मोदी जी के जीवन संघर्ष, परिश्रम, भारतीय राजनीति में अभूतपूर्व योगदान और विश्व भर में उनके सम्मान का वर्णन करते हुए मोदी जी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में हेमन्त सिंह, शुभम चौधरी, आचार्य कृष्ण मिश्रा, भरत सिंह, उमेश कुमार चौधरी, नरेन्द्र सिंह, पिंटू गुर्जर, न्यू गुप्ता, देवेश शर्मा, चाहत राजपूत, हिमांशु वाल्मीकि, गुरुदत्त सैन, मुकुल कुमार, शिवम चौधरी आदि सम्मिलित रहे।
![]()
