खुर्जा l ।भारत पुष्प। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रहे हैं। इसकी बानगी अब हर कदम पर देखने को मिलती है। कारगिल शहीद दाताराम सेवादल के अध्यक्ष कैलाश भागमल प्रधान आज पूर्व सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह से मिले। कैलाश भागमल प्रधान ने बताया कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी तथा कुछ मुद्दों पर पूर्व सांसद महोदय से चर्चा की गई। पूर्व सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ पूर्व में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी रहे।
![]()
