बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को “विकसित भारत 2047 ” के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से  जनपद में आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के 12वें ‘सेवा-मेरा योगदान कार्यक्रम’ के अंतर्गत “ध्यान एवं योग सत्र” आयोजन मलका पार्क बुलंदशहर में किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बुलंदशहर डॉ अलख प्रकाश के निर्देशन पर योगाचार्य संजय कुमार द्वारा मलका पार्क में योगासन एवं ध्यान क्रियाएं सिखाई गई। शिविर में 26 लाभार्थियों ने योग एवं ध्यान सत्र में प्रतिभाग किया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बुलंदशहर के अधीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (रौंडा, अरनिया, सुरजावली, अटेरना, फिरोजपुर, सरायघासी एवं योग वेलनेस सेंटर इमलिया) पर भी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ध्यान एवं योग सत्र आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तौली पर डॉ नेहा शर्मा द्वारा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुमरेजपुर पर डॉ सोनम चौधरी द्वारा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर फिरोजपुर पर डॉ निशा गर्ग द्वारा, डॉ चन्द्रचूड़ मिश्रा द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर वैरा फिरोजपुर स्याना पर आयुष आपके द्वार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *