–भाजपा नेता कुश शर्मा ने मृतक के घर पहुंचकर बंधाया ढांढस

– सरकारी सहायता दिलाने का दिया भरोसा

छतारी : ।भारत पुष्प। जेवर में हुए बस अग्निकांड में गांव कीरतपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र थानसिंह की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। रविवार को भाजपा नेता कुश शर्मा ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। छतारी के गांव कीरतपुर में मृतक ओम प्रकाश के घर पहुंचकर भाजपा नेता कुश शर्मा ने परिजनों से मुलाकात की। भाजपा नेता कुश शर्मा ने शिकारपुर एसडीएम प्रतीक्षा पांडे से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार जल्द से जल्द सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने मृतक की पत्नी सीमा देवी का तत्काल बैंक खाता खुलवाने तथा पात्रता के अनुसार सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने की बात कही। इस दौरान कुश शर्मा ने अपने पिता स्व. अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक शिकारपुर की प्रेरणा से अपने निजी कोष से मृतक के परिवार को तत्काल राहत के रूप में 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर ग्राम प्रधान विमल कुमार राघव, पूर्व प्रधान राकेश कुमार, यशु शर्मा, सतीश कुमार, कपिल शर्मा, ललित शर्मा और गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *