खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रेखा चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में भारतीय संस्कृति, धर्म, दर्शन, ज्ञान परंपरा व अपने जीवन मूल्यों से जोड़ना है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने स्वयं सेविकाओं को सेवा के महत्व व राष्ट्रीय योगदान में एन एस एस की भूमिका से अवगत कराया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संयोजन डॉ मनु आर्या ने किया। इस प्रतियोगिता में 45 छात्राओं ने प्रतिभागिता की । जिया बी ए 5th सेमेस्टर प्रथम स्थान, गुनगुन बी ए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान तथा सहाना बी ए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं । द्वितीय सत्र में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय के क्लास रूम तथा पुस्तकालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया । स्वयं सेविकाओं ने क्लास भवनों स्वच्छ किया तथा पुस्तकालय की पुस्तकों व कार्यालय की सफाई की।
![]()
