बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब बुलंदशहर द्वारा डीएवी कॉलेज में महिलाओं की सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से POSH Awareness Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अधिवक्ता तनुजा चौधरी, सदस्य Local Complaints Committee under POSH Act, रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को पोस्को एक्ट के विभिन्न प्रावधानों, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत प्रक्रिया तथा महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में रोटरी डिस्टिक्ट गर्वनर रो० पायल गौड की उपस्थिति रही। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। रोटरी क्लब बुलंदशहर के अध्यक्ष रो० अंकुर गर्ग ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव एवं कॉलेज परिवार का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का मंच संचालन रोटरी क्लब बुलंदशहर के सचिव रो० दीपक अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पोस्को एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कराते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक संवेदनशील वातावरण के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *