खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में सेवा मेरा योगदान इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा करियर काउंसलिंग थीम पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो रेखा चौधरी ने बताया कि संगोष्ठी का विषय “सपनों को दिशा: बुलंदशहर के युवाओं की नई उड़ान” थीम पर आधारित है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या व मशीनीकरण के युग में बेरोजगारी वर्तमान की सबसे विकट समस्या बन गई है। युवाओं को भविष्य में रोजगार के क्षेत्र तलाश करने के लिए आज का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने मनोविज्ञान के क्षेत्र में  रोजगार के अवसर, शारीरिक शिक्षा से योगादि के क्षेत्र में, गृह विज्ञान वाली छात्राओं के लिए न्यूट्रिशियन व डाइटीशियन का क्षेत्र, हिंदी अंग्रेजी संस्कृत भाषा की छात्रायें लेखन ड्राफ्टिंग व अनुवाद आदि के क्षेत्र में कार्य कर सकती हैं। आपने व्यक्तित्व विकास, मनोनियंत्रण व तनावपूर्ण जिंदगी से स्वयं को सुरक्षित रखने व अन्यों को सुरक्षित करने के मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने आज के सत्र में सहभागिता की।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *