बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अंचल तक जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्रों पर दिए जा रहे उपचार को परखने के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुलावठी का औचक निरीक्षण करते हुए मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ओपीडी, आकस्मिक चिकित्सा सेवा, दवा वितरण, लेबर रूम, कोल्ड चैन, वैक्सीनेशन, एमएनसीयू आदि वार्डो का निरीक्षण करते हुए मरीजों को दिए जा रहे उपचार एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्ता करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं उन्हें दिये जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली गई। इसके साथ ही मरीजों से अस्पताल की ओर से दिये जा रहे खाने आदि की भी जानकारी ली गई। निर्देशित किया गया कि मरीजों को मेन्यू के अनुसार ही खाना उपलब्ध कराया जाए। साथ ही वार्ड में बेडशीट को भी प्रतिदिन कलर कोडिंग के अनुसार बदलवाया जाए । शौचालय में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इमरजेंसी कक्ष में सांप के काटने से एक भर्ती मरीज के संबंध में भी जानकारी करने पर चिकित्सक द्वारा बताया गया कि मरीज को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मरीज की स्वास्थ्य निगरानी के लिए भर्ती किया गया है। ओपीडी कक्ष में आज चिकित्सकों द्वारा मरहजों को दिये गये संबंध में जानकारी हासिल की गई। औषधी वितरण कक्ष का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध जीवनरक्षक दवाओं के स्टॉक एवं उनकी एक्सपाइयरी तिथि को भी चैक किया गया। लेबर रूम का भी निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वार्ड में भर्ती प्रसूताओं एवं नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल की गई। डिलीवरी होने के उपरान्त निर्धारित समयावधि में जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लाभार्थी के खाते हुए धनराशि का प्रेषण किये जाने के संबंध में भी लाभार्थी से दूरभाष पर सम्पर्क कर सत्यापन करने पर लाभार्थी को भुगतान नहीं होने पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी जाहिर करते हुए बैम का स्पष्टीकरण लेते हुए तत्काल भुगतान कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डिलीवरी होने के उपरान्त निर्धारित समयावधि में लाभार्थी को भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। ओपीडी में गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों द्वारा दिये गये उपचार के बारे में भी पंजिका का अवलोकन किया गया। कोल्ड चैन एवं वैक्सीनेशन कक्ष का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी हासिल की गई। जिलाधिकारी महोदय ने सीएमओ को निर्देश दिये कि वर्तमान में मौसमी बीमारी से ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज बढ़ रहे हैं इसलिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों के उपचार के लिए समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाये। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर निष्प्रोज्य सामान की नीलामी कराते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जायें। इस अवसर पर सीएमओ सुनील कुमार दोहरे, प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
