बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। नगर पालिका गुलावठी द्वारा मंडी परिसर में संचालित गौशाला का सोमवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए गौवंशो के भरण पोषण हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि गौशाला में लगभग 100 गौवंश संरक्षित है जिनकी देखरेख के लिए 06 केयर टेकर नियुक्त हैं जोकि दिन-रात की शिफ्ट में कार्य करते है। पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है तथा प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था की जाती है। पेयजल हेतु होदी बनी हुई है।  जिलाधिकारी ने पंजिकाओं का अवलोकन करते हुए कहा कि रजिस्टर को अद्यतन रखा जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। मौके पर उपस्थित पशु चिकित्साधिकारी से भी गौवंशों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी हासिल करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी गौवंशो की ईयर टैगिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार उपचार दिया जाये। अवगत कराया गया कि बीमार गौवंशों को पृथक टीन शेड में रखकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। गौशाला में प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था है। सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं। जिलाधिकारी महोदय ने गौशाला में गौवंशों के भरण पोषण के लिए समुचित व्यवस्थाओं को बनाये रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर ईओ नगर पालिका, पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *