बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को “विकसित भारत 2047 ” के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से  जनपद में आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान (दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026)  के 19वें दिन दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को  ‘सेवा-मेरा योगदान कार्यक्रम’ के अंतर्गत “ध्यान एवं योग सत्र” आयोजन मलका पार्क बुलंदशहर में किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बुलंदशहर डॉ अलख प्रकाश के निर्देशन पर योगाचार्य संजय कुमार द्वारा मलका पार्क में योगासन एवं ध्यान क्रियाएं सिखाई गई। शिविर में 26 लाभार्थियों ने योग एवं ध्यान सत्र में प्रतिभाग किया। योग एवं ध्यान सत्र के सफल आयोजन में योग सहायक अशोक कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। योग प्रशिक्षक भूपेन्द्र जी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह बुलंदशहर पर योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। जिसमें 40 लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बुलन्दशहर के अधीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (रौंडा, अरनिया, सुरजावली, अटेरना, फिरोजपुर, सरायघासी एवं योग वेलनेस सेंटर इमलिया) पर भी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ध्यान एवं योग सत्र आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलावटी पर डॉ दिव्या त्यागी द्वारा , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुनि पर डॉ अंजलि शर्मा द्वारा, पंचायत घर कर्णवास पर डॉ दीपचंद द्वारा, ग्राम पंचायत खनौदा पर डॉ स्वाति धीरयान द्वारा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोता कबूलपुर पर डॉ मेहर आलम द्वारा आयुष आपके द्वार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *