खुर्जा। ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर के तत्वाधान में होली त्यौहार के उपलक्ष में विद्यापीठ अध्यक्ष सतगुरु बाबा रोहित कुंवर जी साहब की प्रेरणा से एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बीए और बी एड की छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों की टीम ने अनेक प्रकार की सुंदर रंगोलिया बनाई। बीए छात्राओं रिंकी शर्मा सोनिया शर्मा प्रियंका व उर्मिला की टीम ने प्रथम बी एड की छात्राओं संध्या राखी व वंदना की टीम ने द्वितीय तथा प्रियांशी रेशू संतोष और तनु की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम की समस्त छात्राओं को आमंत्रित अतिथि टीएचडीसी के सीएसआर विभाग के मैनेजर राकेश उनियाल ने पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर विद्यापीठ प्राचार्य डॉ जय किशोर शर्मा ने विजेता टीम की छात्राओं  को पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई और प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यापीठ अध्यक्ष सतगुरु बाबा रोहित कुंवर जी साहब, विद्यापीठ मार्गदर्शक एनआरईसी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर केडी शर्मा तथा सचिव देवेश कुमार ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी है और होली की शुभकामनाएं भी। प्रतियोगिता का संयोजन बी एड विभाग की प्राध्यापिका अनुराधा शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापिका जागृति शर्मा, निशी शर्मा, गरिमा शर्मा और प्रीति शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *