डिबाई। ।भारत पुष्प। तहसील डिबाई के अंतर्गत गांव बेलोन में बेलोन माता के मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन माता के दर्शन हेतु आते हैं। श्रद्धालुओं को माता के सुगम दर्शन हों इसके लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का आज जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भृमण करते हुए जायजा लिया। निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित रूप से माता के दर्शन कराए जाए। मन्दिर एवं उसके आस पास साफ सफाई, पेयजल, शौचालय आदि सभी आवश्यक व्यवस्था को बनाये रखने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की ड्यूटी, सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने बेलोन माता के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *