बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। नगर पंचायत नरौरा द्वारा संचालित गौशाला का जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए गौवंशो के भरण पोषण हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अवगत कराया गया कि गौशाला में लगभग 397 गौवंश संरक्षित है। दूध देने वाले 09 गौवंशों को अलग से रखा गया है। सहभागिता योजना के अन्तर्गत भी लोगों को गौवंश दिये गये हैं जिनका समय-समय पर सत्यापन भी किया जाता है। गौवंशों की देखरेख के लिए 08 गौ-सेवक, 1 केयर टेकर एवं 1 चैकीदार नियुक्त है। गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है तथा प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था की जाती है। जिलाधिकारी महोदय ने ईओ नगर पालिका को भूसा दान करवाने के प्रयास करने के निर्देश दिये। गौशाला में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। मौके पर उपस्थित पशु चिकित्साधिकारी से गौवंशों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी गौवंशो की ईयर टैगिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार उपचार दिया जाये। अवगत कराया गया कि बीमार गौवंशों को पृथक टीन शेड में रखकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, तहसीलदार सरिता, ईओ अरविन्द मिश्रा, पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *