बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। ‘सेवा संकल्प’ अभियान के उपलक्ष्य में खालसा मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में 75×75 वर्गफुट के विशाल आकार में एक मनमोहक एवं भव्य रंगोली का निर्माण किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा माध्यमिक शिक्षा की छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और रंगों के अद्भुत संयोजन से इस ऐतिहासिक रंगोली को साकार किया। इस वृहद रंगोली के केंद्र में “सेवा संकल्प के 25 वर्ष” को दर्शाते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनपद के औद्योगिक व ढांचागत विकास को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। रंगोली में विशेष रूप से प्रमुख विकास एवं औद्योगिक परियोजनाएं: सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एरिया (योजनाबद्ध विकास), नरौरा परमाणु केंद्र, टीएचडीसी (ऊर्जा आपूर्ति), गंगा एक्सप्रेस-वे, और विश्व प्रसिद्ध खुर्जा पॉटरी उद्योग, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर, गंगा तट पर स्थित प्रसिद्ध मस्तराम घाट, जनकल्याणकारी एवं राष्ट्रीय अभियान,’आत्मनिर्भर भारत’, ‘किसान समृद्ध – देश समृद्ध’, ‘स्वस्थ नागरिक – समृद्ध भारत’, ‘समग्र शिक्षा – समावेशी विकास’, ‘मिशन शक्ति (सशक्त नारी – सुरक्षित समाज)’, ‘बेटी बचाओ, देश बढ़ेगा’ तथा ‘खेलो, बढ़ो, जीतो’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रंगों के माध्यम से उकेरा गया। इस प्रेरणादायी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बुलंदशहर सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान तथा मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षकों और छात्राओं के इस अभिनव प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि यह रंगोली मात्र कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनपद के विकास की यात्रा, नारी सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का सजीव प्रतिबिंब है। विशाल रंगोली ने विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी आगंतुकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *