–वनगमन हेतु वल्कल वस्त्र देने के प्रसंग से भावुक हुए दर्शक
खुर्जा। ।भारत पुष्प। रामलीला मैदान में ‘श्री रामलीला महोत्सव 2026’ के अंतर्गत शुक्रवार को अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी प्रसंगों का मंचन किया गया। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) खुरजा के तत्वावधान में आयोजित इस लीला में मुख्य रूप से ‘कैकेयी का कोपभवन जाना’, ‘कैकेयी-दशरथ संवाद’ तथा ‘वनगमन हेतु वल्कल वस्त्र (वन के वस्त्र) देने’ की मार्मिक लीला प्रस्तुत की गई। मंथरा की कुटिल बातों में आकर रानी कैकेयी के कोपभवन जाने और राजा दशरथ से अपने दो वचनों के रूप में भरत के लिए राजतिलक तथा प्रभु श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने का प्रसंग देख उपस्थित जनसमूह भावुक हो उठा। पुत्रमोह और रघुकुल की रीति के बीच विवश महाराज दशरथ की करुण वेदना ने सभी का दिल दहला दिया। इसके पश्चात, मंचन में उस समय वातावरण पूरी तरह गमगीन हो गया जब रानी कैकेयी ने प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वन प्रस्थान के लिए उन्हें तपस्वियों के वल्कल वस्त्र (वन के वस्त्र) सौंपे। राजसी वस्त्रों का त्याग कर सन्यासियों के वस्त्र धारण करने के इस कारुणिक दृश्य और संवादों को देख मैदान में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें आंसुओं से नम हो गईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी दर्शकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान आशीष गोयल, महामंत्री पुनीत साहनी विक्की, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग (पूर्व चेयरमैन), मैनेजर डॉ. सुधांशु दत्त शर्मा व उमाशंकर अग्रवाल, उपप्रधान राजीव बंसल (पूर्व चेयरमैन) व विशाल वाधवा, तथा मंत्री सचित गोविल व रवि अग्रवाल, एवं राजीव वर्मा, राजकुमार गुप्ता टीटू, डा. अनिल गुप्ता, महेश पोद्दार, विनय बेनीवाल, आशुतोष गुप्ता, कैलाश वर्मा, ब्रजेश प्रजापति, रमाकांत शर्मा, हिमांशु वशिष्ठ, अनमोल अग्रवाल, शेखर वर्मा, जीतू अग्रवाल, डी सी गुप्ता कांटे वाले, राजीव वार्ष्णेय, हैप्पी वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
![]()
