खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवारर को एकेपी डिग्री कालेज में छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दशमोत्तर छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी छात्राओं को दी गयी। छात्रवृत्ति की नोडल अधिकारी प्रोफेसर रेखा चौधरी एवं अशोक कुमार ने छात्राओं को फार्म भरने के सही तरीके और आवश्यक डोकोमेंट से छात्राओं को परिचित कराया। समय से फार्म जमा करने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने छात्राओं को छात्रवृत्ति के सही उपयोग करने को प्रेरित किया तथा कहा कि 75./•उपस्थिति एवं निर्बाध शैक्षणिक रिकार्ड ही आपको छात्रवृति दिला सकता है। इस अवसर पर नीलू सिंह, डाक्टर बीना माथुर डाक्टर गीता सिंह शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
![]()
