खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में श्री रामलीला मैदान में चल रहे ऐतिहासिक ‘श्री रामलीला महोत्सव – 2026’ में मंगलवार की संध्या अत्यंत भक्तिमय और भावुक प्रसंगों के नाम रही। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों और आध्यात्मिक संदेशों से ओत-प्रोत इस मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। तत्पश्चात पात्रों ने मैदान पर भावपूर्ण लीलाओं की सजीव प्रस्तुति दी। माता सीता के पातिव्रत्य धर्म और दिव्य स्वरूप के सम्मान में ‘जानकी जी का अग्नि प्रवेश’ का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मायावी राक्षस मारीच द्वारा स्वर्ण मृग बनकर माता सीता को आकर्षित करने और प्रभु श्री राम द्वारा उसका वध करने की लीला का प्रभावी मंचन हुआ। छलपूर्वक रावण द्वारा माता सीता के हरण का प्रसंग देख दर्शक भावुक हो उठे। धर्म की रक्षा हेतु वृद्ध पक्षीराज जटायु द्वारा रावण से किए गए भीषण संग्राम और प्रभु श्री राम के हाथों उन्हें प्राप्त हुए मोक्ष का दृश्य लीला का मुख्य आकर्षण रहा। जटायु के समर्पण और प्रभु श्री राम की करुणा ने उपस्थित जनसमूह की आंखें नम कर दीं। लीला के उपरांत आरती का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण प्रांगण “जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी (रजि.) खुरजा के प्रधान आशीष गोयल, महामंत्री पुनीत साहनी विक्की, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग (पूर्व चेयरमैन) सहित कार्यकारिणी सदस्य शिव कंसल, भगवत पोद्दार, नवीन कुमार, प्रेम प्रकाश अरोरा, शशिकांत आर्य, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य एवं प्रिंट मीडिया प्रभारी रविकांत भारद्वाज एवं लीला इंचार्ज संदीप मित्तल के साथ साथ डी सी गुप्ता कांटे वाले, लवकेश भास्कर, हरिओम गुप्ता, शिवम कालरा, वैभव जैन, मुकेश जयसवाल, अन्ना डीजे, आशुतोष गुप्ता, कैलाश वर्मा, संजय शर्मा,राजू रसिक, प्रियांशु रोहेला, समर्थ मित्तल, चुनमुन रसिक, अशोक पालीवाल, सुनील सोलंकी, विकास आजाद हिन्दू, अभिषेक गुप्ता, विनय वेनिवाल, मिंकू बिंदल, प्रियांशु गुप्ता जौहरी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *