बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रथम बार / युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाए जाने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गयी। जिसमें वर्तमान में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत निरन्तर पुनरीक्षण अवधि में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से पात्र नागरिकों यथा समस्त अर्ह युवा, छूटे हुये मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु विशेष अभियान चलाकर सम्मिलित किये जाने हैं, जिससे कि आयोग के कोई मतदाता न छूटे के उद्देश्य को साकार किया जा सके। जनपद बुलन्दशहर के समस्त जनसामान्य एवं सभी पात्र अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं से अपील है कि ऐसे नागरिक जिनका नामा मतदाता सूची में शामिल नहीं है। वे वर्तमान में चल रहे निरन्तर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत फार्म-6 भरकर (आवश्यक दस्तावेजों के साथ) अपने बूथ के बूथ लेवल अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर जमा करते हुए अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करा सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त कोई भी पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म-6 भरकर सबमिट कर सकता है, जिससे कि उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जा सकता है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *