सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गांव सलेमपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत कक्षा 7 की छात्रा विधि को एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया और कक्षा 8 की छात्रा तनु को विद्यालय की वार्डन बनाया गया।
इन दोनों छात्राओं ने अपने पद की गरिमा का उपयोग कर समय पर कार्य करने की नसीहत दी। इस पद को देखकर छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया और गद्गद् हो उठी।
![]()
