सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल जगह-जगह देखने को मिलता है की कुछ बिजली चोर विभिन्न तरीके से बिजली चोरी करके सरकार को चुना लगाते रहते हैं। ऐसे बिजली चोरों पर लगाम लगाने को लेकर बिजली विभाग लगातार बिजली चोरी रोको अभियान चलाकर बिजली चोरो को पकड़ता रहता है और जुर्माना भी वसूलता है। उसी क्रम में बिजली विभाग की टीम ने बिजलेंस के साथ मिलकर बिजली चोरी रोको अभियान चलाकर गांव सलेमपुर व जोखाबाद में 5 बिजली चोरो को बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया और जिनका भार उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने 14 किलोवाट बताया है और बताया की इस बिजली चोरो के खिलाफ एफ0आई0आर भी दर्ज करायी गयी है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा इसलिए सभी बिजली उपभोक्ताओं व अन्य बिजली चोरो से अनुरोध है की बिजली चोरी ना करें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *