–महिलाओं के साथ हो रही मारपीट व अभद्रता को भी नहीं रोक पाई श्री रामलीला कमैटी

खुर्जा। ।भारत पुष्प।  श्री रामलीला कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित ‘श्री रामलीला महोत्सव 2026’ बडे धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। परंतु इस बार रामलीला मैदान पर अव्यवस्थायें पूरी तरह से हावी हैं। जिन पर श्री रामलीला कमैटी का कोई भी अंकुश नहीं है। मैदान पर कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं के साथ जमकर अभद्रता व मारपीट की जा रही है।

जो कि इस समय काफी वायरल हो रही है। वहीं चर्चा इस बात की भी है कि रामलीला के दौरान अन्य लोगों के साथ अभद्रता हो चुकी है। दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि शुक्रवार को भजन संध्या के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ० महेश शर्मा पहुंचे। जहां उनके स्वागत के दौरान मंच पर अनेक लोगों को आमंत्रित किया गया परंतु कार्यक्रम में मौजूद चेयरमैन पति भगवान दास सिंघल को आमंत्रित नहीं किया गया वह अकेले ही अपनी सीट पर बैठे रह गए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *