बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को जनपद में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। मतदान समाप्ति के उपरांत सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा बैरन हॉल नुमाइश ग्राउंड बुलंदशहर में बनाए गए अस्थाई स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष ने निरीक्षण करते हुए मतपेटिका जमा कराए जाने के कार्य का जायजा लिया। निर्देशित किया गया कि सभी पोलिंग पार्टियों से मतपेटिका एवं आवश्यक प्रपत्र को प्राप्त कर मतपेटिकाओ को वाहन से सुरक्षा कर्मियों सहित जनपद मेरठ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराए। इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अभिषेक कुमार सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
