बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिला जज संजय सिंह, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण करते हुए बाल बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। संप्रेक्षण गृह को चारों ओर से कवर कराए जाने के लिए कराई जा रही चारदीवारी के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अस्मा सुल्ताना, एडिशनल सिविल जज अर्चना सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि राहुल शर्मा, जेल अधीक्षक रमेश यादव सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
