–कैमिकल से बनाये गये 5 कुंतल सफ़ेद रसगुल्ले करायें नष्ट

खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दें की आजकल अधिकतर  व्यापारी की सोच बनी हुई है की बिना नकली सामान बेचे उनकी तसल्ली नही होती बिना न0-2 की कमाई के उन लोगों का मन नहीं मानता चाहे ग्राहक नकली खाद्य पदार्थ को खाकर मर क्यूं ना जाए मगर उनको तो कैमिकल द्वारा बना हुआ नकली खाद्य पदार्थ ही बेचना है और देखा जाए तो यह भी सही है की जितनी खपत हे उसके अनुसार असली खाद्य पदार्थ नही बन पा रहा है। जैसे की दूध घी पनीर रसगुल्ले आदि।

उसी क्रम में दीपावली से पूर्व खाद्य विभाग फिर से जाग उठा है और जगह-जगह छापेमारी कर कैमिकल से तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थो को नष्ट कराने में जुट गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने चौधरी स्वीट्स भंडार पर छापेमारी कर कैमिकल से तैयार किए जा रहे 5 कुंतल सफ़ेद रसगुल्ले को  नष्ट करा दिया। सहायक अपर खाद्य आयुक्त अधिकारी ममता चौधरी ने बताया की हमारे विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी की खुर्जा के जंक्शन रोड पर कलंदरगढी़ क्षेत्र में चौधरी स्वीट्स भंडार के गोदाम में नकली रसगुल्ले का कारोबार फलफूल रहा है जो आमजन की सेहत के लिए हानिकारक है। उसी शिकायत को लेकर जिला अधिकारी के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खुर्जा के चौधरी स्वीट्स भंडार के गोदाम में छापेमारी की गयी तो मौके पर देखा गया की कैमिकल से सफेद रसगुल्ले बनाये जा रहे थे और बताया की इन रसगुल्लों को तैयार करने में सफोलाईट,अरारोट, रीठा व अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। और बताया की मौके पर देखा गया की छैना पर मक्खियों ने कब्जा किया हुआ था और खाद्य पदार्थो को फूड ग्रेड बर्तनों में भी नहीं रखा गया था और बताया की हमारी टीम ने सफोलाईट, अरारोट, रीठा सहित पांच सामाग्रियों के नमूने लिए गए हैं जिनको जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जायेंगे और इस प्रतिष्ठान को ब्लैक लिस्ट में घोषित करने की कार्यवाही भी की जायेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *