– खनन अधिकारी बोले- हमारी तरफ से नहीं दी गई है कोई अनुमति, मामले की कराई जाएगी जांच

छतारी। ।भारत पुष्प। क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुबह से शाम तक मिट्टी का खनन किया जा रहा है। मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरे दिन सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। छतारी क्षेत्र में दिन निकलते ही मिट्टी का खनन शुरू हो जाता है। सुबह से ही मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर इधर से उधर दौड़ते नजर आते हैं। आमतौर पर मिट्टी का खनन रात के समय किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन छतारी क्षेत्र में दिनदहाड़े खनन और मिट्टी का परिवहन होना कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर किसकी अनुमति से दिनभर मिट्टी का उठान किया जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर किसके आदेश या संरक्षण में दिनभर मिट्टी का खनन किया जा रहा है? यदि खनन की अनुमति नहीं है तो खुलेआम मिट्टी का उठान और परिवहन कैसे हो रहा है? वहीं, जिम्मेदार विभागों की अनदेखी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में खनन अधिकारी बृज मोहन ने बताया कि उनकी तरफ से मिट्टी खनन की कोई अनुमति नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *