बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद-बुलन्दशहर में वर्ष 2026-27 में विकसित विकसित भारत यंग लीडर डॉयलाग वीबीवाईएलडी के अन्तर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन डीएवी इण्टर कॉलेज, बुलन्दशहर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृति विधाओं में लोकगीत (समूह), लोकनृत्य (समूह), नुक्कड नाटक (समूह), कविता लेखन, पेटिंग विधाओं में स्थानीय शहरी एवं ग्रामीण स्तर से विद्यालयों/कॉलेजों के कलाकारों ने प्रदर्शन किया गया है। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि लक्ष्मीराज विधायक विधानसभा क्षेत्र-64 सिकन्द्राबाद के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रतियोगिता उपरान्त विजेता प्रतिभागियों को मैडल, ट्राफी व प्रमाण-पत्र दे कर विधायक एवं जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी बुलन्दशहर, प्रधानाचार्य विनित बंसल डीएवी इण्टर कॉलेज, बुलन्दशहर उपस्थित रहे। कार्यकम नुक्कड नाटक में डीएवी पीजी कॉलेज, बुलन्दशहर हिमांशी शर्मा टीम प्रथम, डीपीएस वंशिका टीम द्वतीय एवं आईपी कॉलेज से अर्शी टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया। नोकनृत्य (समूह) आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, खुर्जा प्रथम, डीएवी इण्टर कॉलेज, बुलन्दशहर द्वतीय, गाँधी बाल निकेतन इण्टर कॉलेज, बुलन्दशहर तृतीय कविता लेखन में हर्षिता सिरोही पुत्री जितेन्द्र सिरोही प्रथम, सौफिया खांन पुत्री मो० इदरीश द्वतीय, अम्रिता सिंह पुत्री धीरेन्द्र सिंह तृतीय, पेटिंग में चान्शु पुत्र श्री प्रेमचन्द्र प्रथम, सुजाता पुत्री श्री राकेश द्वतीय, श्रेया गर्ग पुत्री श्री अंकूर गर्ग तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से आये शिक्षकों ने कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मानवेन्द्र राजपूत के निर्देशन में विभाग के समस्त जनपद व विकास खण्ड के अधिकारियों ने कार्यकम को संचालित किया ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *