बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। वर्तमान में प्रचलित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के कम में आज दिनांक 18.11.2026 को जनपद की सात विधानसभाओं के 3032 मतदेय स्थलों से आच्छादित ग्राम सभा तथा वार्ड कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं तथा संबंधित बी०एल०ओ० द्वारा दिनांक 17.11.2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए छूटे हुए मतदाताओं के संबंध में फार्म-6 भरे गए। मृतक /शिफ्टेड मतदाताओं के विलोपन के संबंध में फार्म-7 भरे गए। साथ ही निर्वाचक नामावली में मतदाता की किसी प्रविष्टि के त्रुटिपूर्ण होने के दृष्टिगत फार्म-8 भरे गए। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सतत् पर्यवेक्षण किया गया। आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़े जाने संबंधी कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित किया जाना है कि प्रकाशित नामावली में यदि कोई कमी प्रदर्शित हो रही है तो उस कमी को दूर करने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही इसी अवधि में की जा सके। उक्त कार्यवाही के दौरान संबंधित क्षेत्र के पार्षद / ग्राम प्रधान / वार्ड सदस्य / बूथ लेवल एजेण्ट / स्थानीय प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित रहे। दिनांक 19.11.2026 को भी बी०एल०ओ० द्वारा अपने ग्राम सभा/वार्ड कमेटी की बैठकों में उपस्थित होकर सम्बन्धित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 भरकर (आवश्यक दस्तावेजों के साथ), मतदाता सूची से नाम अपमार्जित कराने हेतु फार्म-7 एवं निर्वाचक नामावली की प्रविष्टि में संशोधन करने / मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन / दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने/ निवास परिवर्तन के संबंध में फार्म-8 भरकर सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरा अधिकारी के कार्यालय में या संबंधित मतदान केन्द्र पर बूथ लेविल अधिकारी को जमा कर सकते हैं। बताया गया कि इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में पंजीकरण कराने, विलोपन तथा किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन के लिए ऑनलाईन माध्यम से मा० आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *