खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरुवार को श्री श्याम संकीर्तन मंडल, खुर्जा की पंचम भव्य निशान यात्रा का आयोजन होगा। निशान यात्रा श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर, खुर्जा से प्रारंभ होकर जेवर अड्डा चौराहा होते हुए बस स्टैंड, मुंडा खेड़ा चौराहा, नेहरू पुर चुंगी, बुर्ज उस्मान, ककराला, पदम सिंह गेट, कॉलेज रोड होते हुए लाड़ली दास मंदिर, नई बस्ती पर संपन्न होगी। मंडल के अध्यक्ष पवन भार्गव ने बताया कि इस बार पंचम निशान यात्रा को गत वर्षों की भांति और भी ज्यादा भव्य बनाने का प्रयास किया गया है।
![]()
