–एक श्रद्धालुओं की मौत
मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला मुजफ्फरनगर क्षेत्र के कस्बा खतौली के नेशनल हाई-वे-58 पर सुबह कबाड़ से लदे ट्रक ने एक डबल डेकर बस को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गयी और 3 महिलाएं घायल हो गयी। पुलिस की जानकारी के अनुसार एक स्लीपर बस श्रद्धालुओं को गुजरात से हरिद्वार तक की तीर्थ यात्रा कराने को ले जा रही थी तभी खतौली हाई-वे 58 पर सुबह लगभग 5 बजे अचानक खराब हो गयी और चालक ने हाई-वे किनारे खड़ी कर दी थी तभी पीछे से तेज़ रफ़्तार से आ रहे कबाड़ से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक पुरुष सहित अनेक महिला महिलाएं घायल हो गयी हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और सभी को सीएचसी भेज दिया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक अनिल पटेल गुजरात को मृत घोषित कर दिया और तीन महिलाओं का ईलाज कराया जा रहा है जिसकी पहचान हर्षा पत्नी रोहित राजपीपल गुजरात, नयना पत्नी धनुष योगेश्वर नगर भरुच गुजरात, गोहिल नयनबेन पत्नी राजेश भाई निवासी पनीदरा भरुच गुजरात घायल हो गए। इन दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए दोनों वाहनों की टक्कर के कारण हाई-वे जाम हो गया पुलिस ने मेहनत मशक्कत कर वाहनों को हटवाकर हाई-वे पर लगे जाम को खुलवा दिया।
![]()
