खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा द्वादश के छात्र/छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस हेतु एक सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें जेपी विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर प्रो डॉ संजय गोयल एवम डॉ मोहित माधव की उपस्थिति रही। डॉ संजय गोयल ने छात्र/छात्राओं को बताया कि कक्षा द्वादश के बाद जो भी कोर्स करे। वह वर्तमान एवम भविष्य को ध्यान में रखकर करे, क्यूंकि आगे आने वाला समय स्किल्ड बेस होगा। जिसमें विद्यार्थी को तकनीक रूप से सक्षम होना होगा। सेमीनार में आए अतिथियो का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात गुप्ता ने कराया । सेमीनार मे विद्यालय के विज्ञान एवम वाणिज्य वर्ग आचार्य भी उपस्थित रहे।
![]()
