–खोमचे से पुलिस की अवैध उगाही का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

खुर्जा। ।भारत पुष्प। गरीबों व असहायों पर जुल्म करने के लिए पुलिस हमेशा ही बदनाम रही है। हालांकि समय के साथ–साथ अब प्रदेश सरकार इस पर काफी ध्यान दे रही है तथा उनका कहना है कि जनता के साथ मानवीय व्यवहार करो ताकि जनता पुलिस पर विश्वास कर सके। पुलिस भी समय के साथ जनता के साथ अपने व्यवहार मे बदलाव ला रही है परंतु कुछ पुलिसकर्मी गरीब व असहाय लोगों पर जुल्म करने में अभी भी पीछे नहीं है। इसी तरह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नगर क्षेत्र का एक पुलिसकर्मी एक खोमचे वाले से अवैध उगाही कर रहा है।

वहीं पीडित होली ब्रहम्नान निवासी राजेश कुमार पुत्र विजय सिंह ने सीओ पुलिस को पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक शिकायती पत्र सौंपा है जिसमें कहा गया है कि दो पुलिसकर्मी उसे परेशान करते हैं तथा ठेला लगाने के नाम पर अवैध उगाही करके ले जाते हैं तथा न देने पर ठेला न लगने देने की धमकी देते हैं। सीओ वरूण कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है तथा आरोपी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। दोषी साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *