बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बुलंदशहर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अमित शर्मा को संरक्षक और अनिल सक्सेना एडवोकेट को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रकार जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) की पहली प्राथमिकता विकसित समाज है। इसके लिए किसी सरकार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होनें कहा कि एसकेएफआई के सभी सदस्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, आर्थिक विकास, कौशल विकास, सामाजिक उत्थान, मानवाधिकार, आत्मनिर्भर भारत, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में जागरुकता पैदा करने के लिए तमाम अड़चनों के बावजूद कई प्रदेशों में काम कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा गरीब-कल्याण की जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उसका लाभ पात्र व्यक्तियों तक हर हालत में पहुंचे। अगर जरूरतमंदों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है तो यह हमारी भी जिम्मेदारी है। बुलंदशहर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संयोजक संजीव भारद्वाज की संस्तुति पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। अमित शर्मा को संरक्षक, अनिल सक्सेना एडवोकेट को जिलाध्यक्ष, सर्वेश सक्सेना को जिला उपाध्यक्ष, दीपांशु दीक्षित को जिला महासचिव, मुकुल सक्सेना को जिला सचिव, अनिल कुमार को मीडिया प्रभारी और आनंद वशिष्ठ व मोहित कौशिक को विशेष सदस्य मनोनीत किया गया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *