सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अक्सर आमजन में कुष्ठ रोग की ऐसी बिमारी है जिसे हम लोग बहुत बुरी व भयावक बिमारी मानते है और आमजन इस बिमारी से ग्रस्त लोगों से मिलने से घृणा व परहेज करते हैं। इसलिए कुष्ठ रोगी अंदर ही अंदर परेशान होता रहता है ओर ईलाज हेतु इधर-उधर भटकता रहता है।

काफी मोटी रकम खर्च कर देता फिर ठीक नहीं हो पाते हैं। इसी कुष्ठ रोग को लेकर हमारी सरकार की मंशा है की इस रोग का पुख्ता ईलाज सरकारी अस्पतालों में किया जाये इसलिए हमारी सरकार आगामी समय में इसका ईलाज कराने हेतु केंप लगाने जा रही है। सीएमओ विनय कुमार ने बताया की सफेद दाग सुन्न चकका जैसे निशान कुष्ठ रोग की लक्षण हैं जिसका ईलाज हमारी सरकार द्वारा कराये जाने की तैयारी की जा रही है इसका ईलाज बहुत ही आसान व संभव है इसका पूरा कोर्स करना होगा और ऐसे लोगों से दूरी बनाने व घृणा करने की जरूरत नहीं है यह छुआछूत की बिमारी नहीं है बल्कि ऐसे लोगों से संपर्क कर हमारे पास भेजने या उनका पता बताने की जरुरत है ओर बताया की हम लोग घर-घर जाकर कुष्ठ रोगीयों का पता लगायेगें ओर उनका ईलाज करेंगे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *