खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी पीजी कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसको सीडीओ कुलदीप मीना एवं प्राचार्या डॉ डिंपल विज के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा रोवर एंड रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर अनामिका द्विवेदी द्वितीय प्रभारी शर्मिष्ठा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ गीता सिंह एवं द्वितीय इकाई डॉ मनु आर्या के निर्देशन में तिरंगा रैली महाविद्यालय से,’ हर घर तिरंगा फहराएं’ के उद्घोष के साथ देशभक्ति का अलख जागते हुए स्लोगन के साथ महाविद्यालय से डाकखाना, वाल्मीकि चौक, सुभाष चौक के साथ बाजार  का भ्रमण करते हुए महाविद्यालय में समाप्त हुई । रैली में छात्राओं ने झंडा वितरण करते हुए झंडा फहराने के नियम भी नगर वासियों को बताकर जागरूक किया । इस अवसर पर छात्राओं ने भी विभिन्न वीर सेनानियों की वेशभूषा धारण कर सभी में उत्साह का संचार किया ।

इस अवसर पर सीडीओ कुलदीप मीणा ने कहा कि जब हम अपने घरों में गर्व से तिरंगा फहराते हैं तो यह हमें याद दिलाता है कि हम एक बड़े भारतीय परिवार का हिस्सा है ,यह हमें अपने सभी नागरिकों से जोड़ता है और हमारे अपनेपन की भावना मजबूत करता है । प्राचार्य ने कहा कि तिरंगा हमें हमारे मतभेदों से परे एकजुट करता है। रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर अनामिका द्विवेदी ने कहा कि झंडे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है,इसका उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है । राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह ने कहा कि, किसी देश का आधिकारिक ध्वज पूरे देश का प्रतीक होता है, यह चिन्ह देश के अतीत वर्तमान और भविष्य को एक ही छवि में समेटता है । वहीं डॉक्टर मनु आर्य ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने में कई स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए उनका तिरंगा उनके विशाल बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है । शर्मिष्ठा ने कहा कि भारत विविध संस्कृतियों और भाषाओं का देश है तिरंगा हमें हमारे मतभेदों से परे करता है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *