खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर निवासी आशीष उर्फ गोलू राजपूत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह वर्तमान में बजरंग दल में जिला संयोजक है। जिसकी प्रतिष्ठा से कुछ लोग रंजिश मानते हैं। इसी के चलते उसके चेहरे का उपयोग करते हुए उसकी अश्लील एवं झूठी फोटो लगाकर उसे सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है। पीडित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सोशल मीडिया पर गलत प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
