–पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से नजर आए मुस्तैद

खुर्जा। ।भारत पुष्प। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद और उनकी बेटी स्वाति कोविंद के साथ नगर में पहुंचे। जहां उन्होनें परिवार सहित ओर्मिनों क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड पॉटरी का भ्रमण किया तथा किए जाने वाले कार्य की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होनें कहा कि पूर्व में यह कार्य चीन में होता था परंतु अब भारत देश किसी से पीछे नहीं है। पॉटरी निदेशक ने बताया कि उनकी पॉटरी में निर्मित माल बडे बडे होटलों में होता है तथ विदेशों को भी भेजा जाता है। तत्पश्चात पूर्व राष्ट्रपति द्वारा ओर्मिनों पॉटरी, मंसूर हुसैन खान के आम के बाग, साजिद हुसैन खान के आम के बाग और सरवर हुसैन के आम के बाग में पौधारोपण किया गया।

पूर्व राष्ट्रपति के नगर में रहने तक पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। जिसमें मुख्य रूप से डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सिंह, एसपी देहात रोहित मिश्र, एसडीएम खुर्जा दुर्गेश सिंह, सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से अन्य क्षेत्रों की भी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *